RRB Group D Recruitment 2026 Notification for 22,000 Posts - रेलवे ग्रुप डी भर्ती Apply Online Last Date
RRB Group D Recruitment 2026 Notification for 22,000 Posts | RRB Group D Recruitment 2026 Online Apply | RRB Group D Registration Date | Age Limit | Last Date | RRB Group D 2026 Notification PDF - अगर आप रेलवे में ग्रुप डी की सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने RRB Group D Recruitment 2026 के तहत लगभग 22,000 चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्ती की घोषणा की है.

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 मुख्य रूप से रेलवे के इंजीनियरिंग विभागों के लिए की जा रही है, जिसमें ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV जैसे पद शामिल हैं. बड़ी संख्या में वैकेंसी होने के कारण इस भर्ती में देशभर से लाखों उम्मीदवार आवेदन करने वाले हैं.
RRB Group D Recruitment 2026 - Important Date
रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी भर्ती 2026 की आवेदन तिथियों में बदलाव किया है. पहले जहां आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी 2026 से शुरू होने वाली थी, वहीं अब इसे आगे बढ़ाकर 31 जनवरी 2026 कर दिया गया है. इच्छुक उम्मीदवार 2 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे तक) ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि Last Date का इंतजार न करें और समय रहते फॉर्म भर लें.
RRB Group D Recruitment 2026 Notification for 22,000 Posts
RRB Group D 2026 के अंतर्गत कुल 22,000 पद भरे जाएंगे. पदों का पूरा ज़ोन-वार और कैटेगरी-वार विवरण रोजगार अधिसूचना CEN संख्या 09/2025 में जारी किया जाएगा. फिलहाल उपलब्ध जानकारी प्रोविजनल है, जिसमें अंतिम नोटिफिकेशन के साथ बदलाव संभव है. इसलिए उम्मीदवारों को केवल ऑफिशियल CEN पर ही भरोसा करना चाहिए.

RRB Group D 2026 Eligibility Criteria
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी, जिसमें OBC वर्ग को 3 वर्ष और SC/ST वर्ग को 5 वर्ष की छूट मिलेगी. शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवार का 10वीं पास या ITI होना आवश्यक है, जिसकी पूरी जानकारी अंतिम नोटिफिकेशन में दी जाएगी.
RRB Group D 2026 Selection Process
RRB Group D Bharti 2026 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी, जिसमें सामान्य विज्ञान, गणित, तर्कशक्ति और सामान्य ज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे. CBT में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें भार उठाना और लंबी दूरी की दौड़ जैसे शारीरिक परीक्षण शामिल होंगे. इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा.
RRB Group D 2026 Application Fee and Salary Scale
इस भर्ती में सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है. CBT परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को ₹400 वापस कर दिए जाएंगे. चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-1 के तहत नियुक्त किया जाएगा, जिसमें उनका प्रारंभिक वेतन ₹18,000 प्रति माह होगा. इसके साथ ही अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा.
Important Instructions for Candidates
रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों के लिए कुछ अहम निर्देश जारी किए हैं. एक से अधिक आवेदन करने पर उम्मीदवार का फॉर्म रद्द कर दिया जाएगा, हालांकि एक ही फॉर्म में कई पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है. इसके अलावा आधार कार्ड वेरिफिकेशन अनिवार्य है. उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि आधार कार्ड में दर्ज नाम, जन्मतिथि और फोटो, कक्षा 10 के प्रमाण पत्र से पूरी तरह मेल खाते हों, अन्यथा आवेदन प्रक्रिया में समस्या आ सकती है.
RRB Group D Recruitment 2026 उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो रेलवे में स्थायी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं. 22,000 पदों के साथ यह भर्ती बड़े स्तर पर आयोजित की जा रही है. अगर आप पात्र हैं, तो 31 जनवरी 2026 से पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेज़ तैयार रखें और समय पर आवेदन करें. रेलवे ग्रुप डी भर्ती से जुड़ी हर नई अपडेट के लिए केवल ऑफिशियल RRB वेबसाइट पर ही नज़र बनाए रखें.
RRB Group D Recruitment 2026, रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 Notification, RRB Group D 2026 official Notification, RRB Group D 2026 Syllabus, RRB Group D Exam Date 2026, रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 योग्यता, RRB Group D 2026 expected Vacancy, RRB Group D 2026 Qualification, RRB Group D 2026 age limit, RRB Group D 2026 Eligibility, RRB Group D 2026 salary, रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026, आरबीआई भर्ती 2026, Railway Group D Bharti
RRB Group D भर्ती 2026 क्या है?
RRB Group D भर्ती 2026 रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा आयोजित एक बड़ी भर्ती प्रक्रिया है, जिसके तहत लगभग "22,000 चतुर्थ श्रेणी (लेवल-1)" पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इसमें ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV, हेल्पर, प्वाइंट्समैन जैसे पद शामिल होते हैं.
RRB Group D 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए "ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी 2026" से शुरू होंगे और "2 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे)" तक किए जा सकेंगे.
ग्रुप डी भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती अभियान के तहत लगभग "22,000 पद" भरे जाएंगे. पदों का ज़ोन-वार और श्रेणी-वार विवरण 'CEN संख्या 09/2025" में जारी किया जाएगा.
RRB Group D 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवार की आयु "18 से 33 वर्ष" के बीच होनी चाहिए, आयु की गणना "1 जनवरी 2026" के आधार पर की जाएगी. OBC को 3 वर्ष और SC/ST को 5 वर्ष की आयु सीमा में छूट मिलेगी.
ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार का "10वीं पास या ITI" होना अनिवार्य है. पदवार शैक्षणिक योग्यता की पूरी जानकारी अंतिम नोटिफिकेशन में दी जाएगी.
ग्रुप डी भर्ती 2026 में आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है. CBT में शामिल होने पर ₹400 की राशि वापस कर दी जाएगी. आरक्षित वर्ग के लिए शुल्क में छूट दी जाएगी.
RRB Group D 2026 में सैलरी कितनी मिलेगी?
चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-1 में रखा जाएगा, जिसमें प्रारंभिक वेतन ₹18,000 प्रति माह होगा. इसके साथ DA, TA और अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे.
क्या एक से ज्यादा आवेदन किए जा सकते हैं?
नहीं, एक से अधिक आवेदन करने पर फॉर्म रद्द कर दिया जाएगा, हालांकि उम्मीदवार एक ही आवेदन फॉर्म में कई पदों के लिए विकल्प चुन सकता है.




