SIR Form Status - एसआईआर फार्म जमा हुआ या नहीं? ऐसे चेक करें स्टेटस
नमस्कार दोस्तों, भारत के चुनाव आयोग ने संविधान के आर्टिकल 324, सेक्शन 21 के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए, रिप्रेजेंटेशन ऑफ़ द पीपल एक्ट, 1950 के दूसरे लागू नियमों और इलेक्टर्स के रजिस्ट्रेशन रूल्स, 1960 के संबंधित नियमों के साथ, 27 अक्टूबर, 2025 के ऑर्डर के ज़रिए 9 राज्यों और 3 UTs में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का आदेश दिया है.
बिहार में SIR के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद, इस प्रक्रिया का दूसरा चरण 9 राज्यों, यानी छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल और 3 UTs, यानी अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के लगभग 51 करोड़ वोटरों को कवर करेगा, जो 321 जिलों और 1,843 विधानसभा क्षेत्रों (ACs) में फैले हैं.

अगर आपने भी अपने बीएलओ को एसआईआर फार्म दिया है और यह जानना चाहते हैं कि यह चुनाव आयोग के पोर्टल पर जमा हुआ है या नहीं, तो आप eci.gov.in वेबसाइट पर जाकर के ऑनलाइन SIR Form Status Check कर सकते है. SIR Form Status Online Check करने का तरीका बहुत ही आसान है में इस लेख में आपको SIR Form Status Online Check करने के बारे में पूरा प्रोसेस बताने वाला हूँ.
SIR Form Status Online Check - एसआईआर फार्म जमा हुआ या नहीं? ऐसे चेक करें स्टेटस
- सबसे पहले आपको eci.gov.in की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा.
- वेबसाइट खुलने पर दाईं तरफ Voter Services लिखा दिखाई देगा.
- उसके नीचे आपको एसआइआर 2026 दिखाई देगा.
- फिर उसके नीचे जहां Fill Enumeration Form लिखा है, उस पर क्लिक करें.
- इस पर क्लिक करने पर नई विंडो खुलेगी. उसमें लिखा दिखाई देगा आनलाइन फार्म सबमिशन बाय इलेक्टर.
- इसमें प्रदेश वाले कालम में अपना प्रदेश चयनित करें.
- फिर EPIC वाले बॉक्स में संख्या दर्ज करें. फिर सर्च पर क्लिक करें.
- अगर आपका फार्म जमा हो गया है तो (Already Submitted) लिखकर आएगा.
Note - आप उपर बताये गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करके घरे बैठे मोबाइल फ़ोन की मदद से ऑनलाइन एसआईआर फार्म जमा हुआ या नहीं? का स्टेटस चेक कर सकते है.
SIR Form Status Check करने के लिए क्या चाहिए
आपका एसआईआर फार्म चुनाव आयोग के पोर्टल पर जमा हुआ है या नहीं, यह जानने के लिए आपको eci.gov.in वेबसाइट पर जाकर के लागिन करना पड़ेगा, जिसे मोबाइल नंबर से लागिन करना होगा. यदि आपका मोबाइल नंबर मतदाता कार्ड से लिंक नहीं है तो आप किसी अन्य मतदाता के लागिन से भी अपने फार्म की स्थिति जान सकते हैं.
दोस्तों मेने इस आर्टिकल में SIR Ststus Online Check करने के लिए बारे में जानकारी को बताया है जिससे आप मिनटों में यह पता कर सकते है के आपका SIR Form Online Submit हुआ है नही. अगर आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को अपने सभी रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें.