महिला रोजगार योजना 2 लाख कब मिलेगा - Mukhyamantri mahila Rojgar Yojana 2 Lakh Kab Milega
Mukhyamantri mahila Rojgar Yojana 2 Lakh Kab Milega - बिहार सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की गई थी. इस योजना के तहत पहले चरण में महिलाओं को ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी गई, ताकि वे अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकें. अब इस योजना को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद जानकारी दी है कि पात्र महिलाओं को ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी.

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना क्या है?
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता देना है. इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार की एक महिला को उद्यमी बनाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बन सकें.
पहले चरण में कितनी महिलाओं को मिले 10 हजार रुपये?
इस योजना के पहले चरण में बिहार की 1.56 करोड़ महिलाओं को ₹10,000-₹10,000 की राशि दी गई है. यह राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि:
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की अधिकतर महिलाओं को पैसा मिल चुका है.
जिन महिलाओं को अब तक ₹10,000 नहीं मिले हैं, उन्हें भी जल्द DBT के माध्यम से राशि भेजी जाएगी.
महिला रोजगार योजना में 2 लाख रुपये कब मिलेंगे?
सबसे बड़ा सवाल यही है कि महिला रोजगार योजना के 2 लाख रुपये कब मिलेंगे? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुसार:
जिन महिलाओं ने पहली किस्त के ₹10,000 से अपना रोजगार शुरू कर दिया है.
उनका 6 महीने बाद आकलन (Assessment) किया जाएगा.
अगर रोजगार सही तरीके से चल रहा है, तो उन्हें ₹2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी.
यानी 10 हजार मिलने के 6 महीने बाद ही 2 लाख की प्रक्रिया शुरू होगी.
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में कैसे मिलेंगे 2 लाख रुपये?
2 लाख रुपये एक साथ सभी को नहीं मिलेंगे। यह राशि चरणबद्ध तरीके से दी जाएगी.
मुख्य शर्तें:
पहली किस्त (₹10,000) का सही उपयोग हुआ हो.
महिला ने सच में कोई रोजगार शुरू किया हो.
रोजगार से आय हो रही हो या आगे बढ़ने की संभावना हो.
अगर प्रशासन को लगे कि:
रोजगार बढ़ाने के लिए ₹50,000 ही पर्याप्त हैं → उतनी ही राशि मिलेगी.
जरूरत ज्यादा है - ₹1 लाख, ₹1.5 लाख या अधिकतम ₹2 लाख तक मिल सकते हैं.
क्या बिहार की हर महिला को 2 लाख रुपये मिलेंगे?
नहीं - 2 लाख रुपये सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेंगे, जिन्होंने ₹10,000 से रोजगार शुरू किया हो और जिनका रोजगार सफलतापूर्वक चल रहा हो. यह फैसला सरकारी आकलन टीम करेगी.
क्या 2 लाख के लिए फिर से फॉर्म भरना होगा?
इस योजना के तहत अलग से ऑनलाइन फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है लेकिन महिला को जीविका ऑफिस में आवेदन या जानकारी देनी पड़ सकती है. प्रक्रिया:
- पहली किस्त मिलने के 6 महीने बाद.
- रोजगार की प्रोग्रेस रिपोर्ट तैयार होगी.
- प्रशासन आकलन करेगा.
- जरूरत होने पर अतिरिक्त राशि मंजूर होगी.
जिन महिलाओं को अब तक 10 हजार नहीं मिले, क्या करें?
अगर आपने:
समय रहते आवेदन किया था
लेकिन अभी तक ₹10,000 नहीं मिले
तो घबराने की जरूरत नहीं है. मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि शेष आवेदकों को भी नियमानुसार DBT के माध्यम से शीघ्र राशि भेजी जाएगी.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान
मुख्यमंत्री ने ‘X’ (ट्विटर) पर लिखा:
“महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की गई है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि प्रत्येक परिवार की एक महिला उद्यमी बन सके.”
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार की महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक योजना है. पहले ₹10,000 और अब जरूरत के अनुसार ₹2 लाख तक की मदद मिलेगी. अगर आपने इस योजना के तहत पैसा लेकर रोजगार शुरू किया है, तो आने वाले समय में आपको भी अतिरिक्त आर्थिक सहायता जरूर मिल सकती है.
महिला रोजगार योजना 2 लाख कब मिलेगा, mukhyamantri mahila rojgar yojana 2 lakh kab milega, mukhyamantri mahila rojgar yojana ka rs 2 lakh kab milega, बिहार सरकार 75 लाख महिलाओं को 10 हज़ार रुपये देगी, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में कैसे मिलेंगे 2 लाख,
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के 2 लाख रुपये कब मिलेंगे?
जिन महिलाओं को ₹10,000 की पहली किस्त मिली है और उन्होंने उससे रोजगार शुरू कर दिया है, उन्हें 6 महीने बाद आकलन के आधार पर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी।
क्या सभी महिलाओं को पूरे 2 लाख रुपये मिलेंगे?
नहीं, राशि जरूरत के अनुसार दी जाएगी। अगर रोजगार बढ़ाने के लिए ₹50,000 या ₹1 लाख की ही जरूरत है, तो उतनी ही राशि मिलेगी। अधिकतम सीमा ₹2 लाख है।
2 लाख रुपये के लिए क्या नया फॉर्म भरना होगा?
ऑनलाइन नया फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है, लेकिन महिला को जीविका ऑफिस में जाकर यह बताना पड़ सकता है कि उसे रोजगार बढ़ाने के लिए अतिरिक्त राशि की आवश्यकता है।
अगर अभी तक 10,000 रुपये नहीं मिले हैं तो क्या करें?
जिन महिलाओं ने अंतिम तिथि से पहले आवेदन किया था, उन्हें पैसा जरूर मिलेगा। मुख्यमंत्री के अनुसार, बचे हुए लाभार्थियों को भी जल्द DBT के माध्यम से राशि भेजी जाएगी।
2 लाख रुपये मिलने का फैसला कौन करेगा?
महिला के रोजगार का प्रशासनिक आकलन (Assessment) किया जाएगा। अगर रोजगार सफल और लाभकारी पाया गया, तभी सरकार अतिरिक्त सहायता मंजूर करेगी।




