Mukhyamantri Kalakar Pension Yojana Online Registration 2026 - मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना बिहार
Mukhyamantri Kalakar Pension Yojana Online Registration 2026 | मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना बिहार: कलाकारों के लिए डिजिटल पोर्टल शुरू - बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा राज्य के कलाकारों के संवर्धन, सम्मान और आर्थिक सहयोग के उद्देश्य से एक डिजिटल कलाकार पंजीकरण पोर्टल की शुरुआत की गई है. इस पोर्टल के माध्यम से कलाकार घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सरकारी योजनाओं, आर्थिक सहायता और सरकारी मंचों पर प्रस्तुति के अवसरों का लाभ उठा सकेंगे.

सभी विधाओं के कलाकार कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीकरण
गीत, संगीत, नृत्य, नाटक, चित्रकला, शिल्पकला, लेखन, लोककला सहित किसी भी कला विधा में कार्यरत कलाकार इस पोर्टल पर निबंधन करा सकते हैं. कवि, कहानीकार, गायक, वादक, नर्तक, उद्घोषक, चित्रकार और शिल्पकार जैसे सभी कलाकारों के लिए यह पंजीकरण पूरी तरह ऑनलाइन और सरल रखा गया है.
उम्र की कोई सीमा नहीं, सभी कलाकार पात्र
पंजीकरण के लिए कलाकारों की कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है युवा कलाकारों के साथ-साथ वरिष्ठ कलाकार भी इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक कलाकारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है.
50 वर्ष से अधिक उम्र के कलाकारों को ₹3000 मासिक पेंशन
राज्य सरकार द्वारा पहली बार मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना लागू की गई है. इसके तहत 50 वर्ष या उससे अधिक उम्र के पात्र कलाकारों को ₹3000 प्रति माह पेंशन सीधे बैंक खाते में दी जाएगी. लखीसराय जिले से अब तक स्थानीय कलाकार नवल भारती सहित दो कलाकारों ने इस पेंशन योजना के लिए आवेदन किया है.
कला भवन और प्रशिक्षण की सुविधा
कलाकारों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें मंच प्रदान करने के लिए जिले में जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस कला भवन का निर्माण किया जाएगा. यहां विभिन्न विधाओं के कलाकारों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा.
सरकारी कार्यक्रमों में भागीदारी के लिए पंजीकरण अनिवार्य
कला संस्कृति विभाग के अनुसार, केवल पोर्टल पर पंजीकृत कलाकारों को ही प्रखंड, जिला और राज्य स्तरीय सरकारी कार्यक्रमों में शामिल किया जाएगा. ऐसे में सभी कलाकारों से समय रहते ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अपील की गई है.
“कलाकारों के सम्मान, प्रशिक्षण और आर्थिक सुरक्षा के लिए विभाग निरंतर प्रयासरत है. सभी कलाकार पोर्टल पर पंजीकरण कर योजनाओं का लाभ उठाएं.” — मृणाल रंजन, कला संस्कृति पदाधिकारी, लखीसराय
Mukhyamantri Kalakar Pension Yojana Online Registration 2026
बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के अंतर्गत पात्र कलाकारों को ₹3000 प्रतिमाह पेंशन दी जाती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए कलाकारों को विभाग के डिजिटल पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है।
- सबसे पहले कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार द्वारा विकसित कलाकार पंजीकरण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- होम पेज पर “कलाकार पंजीकरण / New Artist Registration” विकल्प पर क्लिक करें.
- यहां अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP सत्यापन पूरा करें.
- OTP सत्यापन के बाद आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमें निम्न जानकारी भरनी होगी - कलाकार का पूरा नाम, पिता / पति का नाम, जन्म तिथि, आयु (50 वर्ष या उससे अधिक होने पर पेंशन के पात्र), आधार नंबर, मोबाइल नंबर और पूरा पता (जिला, प्रखंड, पंचायत).
- अब अपनी कला से जुड़ी जानकारी भरें— कला की विधा (गीत, संगीत, नृत्य, नाटक, चित्रकला आदि), कला का अनुभव (वर्षों में), पूर्व में किए गए कार्यक्रमों/उपलब्धियों का विवरण।
- आवेदन फॉर्म में निम्न दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें— आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक (खाता संख्या और IFSC सहित), पासपोर्ट साइज फोटो, कला से संबंधित प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो).
- यदि आपकी आयु 50 वर्ष या उससे अधिक है, तो मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना का विकल्प चुनें और आवश्यक जानकारी भरें.
- सभी जानकारी सही से भरने के बाद फॉर्म को Final Submit करें. सबमिट करने के बाद आवेदन की रसीद/आवेदन संख्या सुरक्षित रखें.
- आवेदन की जांच जिला स्तर पर की जाएगी। पात्र पाए जाने पर कलाकार को योजना का लाभ दिया जाएगा और पेंशन राशि सीधे बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी.
महत्वपूर्ण सूचना
- पंजीकरण पूरी तरह निशुल्क है.
- बिना पंजीकरण के सरकारी कार्यक्रमों में भागीदारी नहीं मिलेगी.
- पेंशन राशि ₹3000 प्रतिमाह है.
- केवल पात्र कलाकारों को ही योजना का लाभ मिलेगा.
Mukhyamantri kalakar Pension Yojana online registration, Kalakar pension yojana online apply, Mukhyamantri kalakar sahayata yojana apply online, Bihar kalakar pension yojana online apply, Mukhyamantri kalakar yojana online registration, Mukhyamantri kalakar pension yojana bihar, Kalakar pension yojana form, Mukhyamantri kalakar pension yojana online registration bihar,

