PMAY Gramin New List 2026: जनवरी 2026 की नई लिस्ट जारी, 2 करोड़ परिवारों को मिलेगा पक्का घर
PMAY Gramin New List 2026: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) के तहत जनवरी 2026 की नई लाभार्थी लिस्ट जारी कर दी गई है. इस नई सूची में केंद्र सरकार द्वारा लगभग 2 करोड़ ग्रामीण परिवारों को पक्का घर आवंटित किया गया है. अगर आपने भी पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए आवेदन किया था, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है.

सरकार का लक्ष्य है कि 2026 तक देश के हर बेघर और कच्चे मकान में रहने वाले गरीब परिवार को पक्का घर उपलब्ध कराया जाए. इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए PMAY Gramin New List 2026 जारी की गई है, जिसमें लाखों नए नाम जोड़े गए हैं.
PMAY Gramin New List 2026 की बड़ी अपडेट
इस बार जारी की गई पीएम आवास ग्रामीण लिस्ट 2026 में कई अहम बदलाव देखने को मिले हैं. सरकार ने सामाजिक-आर्थिक जनगणना (SECC), ग्राम पंचायत सत्यापन और राज्य सरकारों की रिपोर्ट के आधार पर लाभार्थियों का चयन किया है.
- जनवरी 2026 में नई सूची जारी
- 2 करोड़ से ज्यादा घरों का आवंटन
- गरीब, मजदूर, अनुसूचित जाति/जनजाति को प्राथमिकता
- राशि सीधे DBT के जरिए खाते में
PMAY Gramin योजना क्या है?
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बेघर और कच्चे मकान वाले परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है.
इस योजना के तहत:
मैदानी क्षेत्रों में ₹1.20 लाख
पहाड़ी/नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ₹1.30 लाखकी आर्थिक सहायता दी जाती है.
PMAY Gramin New List 2026 में नाम कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmayg.dord.gov.in/ पर जाएं.
- होम पेज में “AwaasSoft” सेक्शन पर क्लिक करें और फिर “Reports” पर जाएँ.
- अब आपको “Beneficiary Details for Verification का विकल्प मिलेगा — इस पर क्लिक करें.
- यहाँ आपसे राज्य, जिला, ब्लॉक, गाँव/पंचायत, और वित्त वर्ष जैसे विवरण भरने को कहा जाएगा.
- अपना विवरण सही ढंग से भरें और कैप्चा कोड डालकर Submit पर क्लिक करें.
- अब आपके सामने आपके जिले में स्थिति आपके गाँव की लाभार्थी सूची खुल जाएगी जिसमें आप अपना नाम खोज सकते हैं.
Payment Status - आप सिर्फ नाम ही नहीं यहाँ पर आपको अभी तक कितनी किस्त मिली है और अगली किस्त कब आने वाली है वो सभी भी मोबाइल से चेक कर सकते हैं.
PMAY Gramin List 2026 State Wise - प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची
Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin List 2026 राज्यवार टेबल में निचे दी गई है. निचे टेबल में अपने राज्य के नाम पर क्लिक करें और जिले, तहसील, ग्राम पंचायत, वित्तीय वर्ष और योजना का चयन करके PM Awas Gramin List 2026 में अपना नाम चेक सकते है.
PMAY Gramin New List 2026 उन लाखों ग्रामीण परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है, जो सालों से पक्के घर का इंतजार कर रहे थे. अगर आपने पहले आवेदन किया है, तो तुरंत अपनी लिस्ट चेक करें. यह मौका बार-बार नहीं आता.



