Indian Army Recruitment 2026 - इन्डियन आर्मी में बिना लिखित परीक्षा के आई सीधी भर्ती, 5 फरवरी तक करें आवेदन

by: Lalchand » Published: 2026-01-12

Indian Army Recruitment 2026 | Army Bharti 2026 - अगर आप भारतीय सेना में अफसर बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है. इंडियन आर्मी ने SSC Tech 67th Entry 2026 (Short Service Commission – Technical) के तहत महिला और पुरुष उम्मीदवारों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होती और ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को सीधे लेफ्टिनेंट रैंक पर नियुक्त किया जाता है. यह एंट्री उन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए है, जो देश सेवा के साथ एक सम्मानजनक और स्थिर करियर की तलाश में हैं.

Indian Army Recruitment 2026

Indian Army SSC Tech 67th Entry 2026 क्या है?

SSC Tech 67th Entry भारतीय सेना की शॉर्ट सर्विस कमीशन टेक्निकल एंट्री है, जिसके तहत पुरुष और महिला इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स को ऑफिसर के पद पर भर्ती किया जाता है. चयनित उम्मीदवारों को अक्टूबर 2026 से ट्रेनिंग दी जाएगी और ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें लेफ्टिनेंट की रैंक प्रदान की जाएगी.

यह एंट्री पूरी तरह से डायरेक्ट SSB इंटरव्यू पर आधारित होती है. यानी इसमें किसी भी तरह की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाती.

Jio Coin Earn Kaise Kare - जिओ कॉइन कैसे कमाए फ्री में

Jio Coin Earn Kaise Kare - जिओ कॉइन कैसे कमाए फ्री में

Indian Army Recruitment 2026 - Key Details

भर्ती निकायइंडियन आर्मी
एंट्री टाइपशॉर्ट सर्विस एंट्री (टेक्निकल) (SSCW(T)-67 Women) और (SSC (T)-67) Men)
ऑफिशियल वेबसाइटjoinindianarmy.nic.in
पुरुष एंट्री के लिए आवेदन की तारीख7 जनवरी 2026 से 5 फरवरी 2026
महिला एंट्री के लिए आवेदन की तारीख6 जनवरी 2026 से 4 फरवरी 2026
वैकेंसी380 (पुरुष-350, महिला- 30)
योग्यताइंजीनियरिंग डिग्री
आयुसीमा20-27 वर्ष (1 अक्टूबर 2026)
चयन प्रक्रियाएप्लिकेशन, शॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी, मेडिकल, मेरिट लिस्ट, ज्वाइनिंग लेटर
ट्रेनिंग49 हफ्तों की ट्रेनिंग (अक्टूबर 2026 से सितंबर 2027)
ट्रेनिंग के बाद रैंकलेफ्टिनेंट
सैलरीट्रेनिंग के दौरान 56,100प्रति माह, लेफ्टिनेंट की पोस्ट पर तकरीबन 17-18 लाख सालाना
भर्ती का नोटिफिकेशनSSC Tech Men 67 Notification 2026SSC Tech Women 67 Notification 2026
आवेदन करने का लिंकIndian Army SSC Tech 67th Entry 2026 Apply Hare

Important Application Dates

पुरुष उम्मीदवारों के लिए

  • आवेदन शुरू: 7 जनवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 5 फरवरी 2026

महिला उम्मीदवारों के लिए

  • आवेदन शुरू: 6 जनवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 4 फरवरी 2026

Educational Qualification

SSC Tech 67th Entry के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग डिग्री (BE/B.Tech) होना अनिवार्य है.

मान्य इंजीनियरिंग ब्रांच

  • सिविल इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रॉनिक्स
  • कंप्यूटर साइंस
  • इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
  • आर्किटेक्चर

महिला और पुरुष दोनों के लिए योग्यता समान है.

फ्री सिलाई मशीन योजना 2026 रजिस्ट्रेशन फॉर्म : Free Silai Machine Yojana Online Apply, Last Date, Form PDF

फ्री सिलाई मशीन योजना 2026 रजिस्ट्रेशन फॉर्म : Free Silai Machine Yojana Online Apply, Last Date, Form PDF

Age Limit

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 27 वर्ष

जन्म तिथि सीमा

  • महिला उम्मीदवार: 1 अक्टूबर 1999 से 30 सितंबर 2006 के बीच
  • पुरुष उम्मीदवार: 1 अक्टूबर 1999 से 30 सितंबर 2006 के बीच

आयु की गणना 1 अक्टूबर 2026 के अनुसार की जाएगी.

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

SSC Tech 67th Entry में चयन निम्नलिखित चरणों में होता है:

  • ऑनलाइन आवेदन
  • शॉर्टलिस्टिंग (इंजीनियरिंग अंकों के आधार पर)
  • SSB इंटरव्यू (5 दिन की प्रक्रिया)
  • मेडिकल टेस्ट
  • मेरिट लिस्ट
  • जॉइनिंग लेटर

इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाती.

ट्रेनिंग और सैलरी डिटेल्स

  • ट्रेनिंग अवधि: 49 सप्ताह
  • ट्रेनिंग के दौरान सैलरी: 56,100 प्रति माह
  • लेफ्टिनेंट बनने के बाद सालाना पैकेज: 17–18 लाख (लगभग)

इसके अलावा सेना के अधिकारियों को भत्ते, मेडिकल सुविधाएं, लीव ट्रैवल कंसेशन और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं.

आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)

SSC Tech 67th Entry के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

  • सबसे पहले joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर Officer Entry Apply/Login पर क्लिक करें
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें
  • लॉगइन करके SSC Tech Entry का चयन करें
  • एप्लिकेशन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें
  • फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

जरूरी दस्तावेज

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • इंजीनियरिंग डिग्री/अंतिम वर्ष प्रमाण
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

SSB इंटरव्यू के समय सभी दस्तावेजों के ओरिजिनल कॉपी साथ ले जाना अनिवार्य है.

अगर आप इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं और भारतीय सेना में अफसर बनना चाहते हैं, तो SSC Tech 67th Entry 2026 आपके लिए बेहतरीन अवसर है. समय रहते आवेदन करें और SSB इंटरव्यू की तैयारी शुरू कर दें. अधिक जानकारी और अपडेट के लिए हमेशा इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें.

Ssc tech 67th entry 2026 syllabus, SSC Tech 67 Notification 2026, Ssc tech 67th entry 2026 salary, Ssc tech 67th entry 2026 eligibility, SSC Tech Notification 2026, SSC Tech 2026, Ssc tech 67th entry 2026 date, Ssc tech 67th entry 2026 apply online