Delhi Mukhyamantri Digital Shiksha Yojana 2026 Online Apply | Check Documents and Eligibility - मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना

by: Lalchand » Published: 2026-02-08

Delhi Mukhyamantri Digital Shiksha Yojana 2026 Online Apply | CM Digital Shiksha Yojana Delhi - दिल्ली सरकार ने छात्रों की डिजिटल पढ़ाई को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना 2026 का ऐलान किया है. इस योजना के तहत सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को मुफ्त हाई-क्वालिटी लैपटॉप दिए जाएंगे. शिक्षा विभाग के अनुसार, एक लैपटॉप की कीमत 60 हजार रुपये से अधिक होगी.

सरकार ने इस योजना के लिए 7.5 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है. हालांकि, फिलहाल ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी.

Delhi Mukhyamantri Digital Shiksha Yojana 2026

Mukhyamantri Digital Shiksha Yojana Delhi 2026

इस योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है. लैपटॉप के माध्यम से छात्र:

  • ऑनलाइन क्लासेस कर सकेंगे

  • ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकेंगे

  • प्रोजेक्ट वर्क और रिसर्च कर पाएंगे

  • प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकेंगे

डिजिटल उपकरण मिलने से छात्रों के स्किल डेवलपमेंट और करियर के अवसर भी बढ़ेंगे.

12वीं पास छात्राओं को मिलेंगे फ्री स्कूटी, यहाँ से भरें फॉर्म – Free Scooty Yojana Form 2026

12वीं पास छात्राओं को मिलेंगे फ्री स्कूटी, यहाँ से भरें फॉर्म – Free Scooty Yojana Form 2026

Mukhyamantri Digital Shiksha Yojana 2026: 1200 छात्रों को मिलेंगे लैपटॉप

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना के तहत सीबीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा पास करने वाले टॉप 1200 छात्रों को यह लाभ मिलेगा. छात्र और छात्रा – दोनों को समान रूप से योजना में शामिल किया गया है.

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, दिए जाने वाले लैपटॉप i7 प्रोसेसर वाले होंगे, जिससे छात्रों को पढ़ाई में किसी भी तरह की तकनीकी परेशानी न हो.

प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना 2026 ऑनलाइन आवेदन शुरू, पात्रता, दस्तावेज, Last Date - PM Scholarship Scheme

प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना 2026 ऑनलाइन आवेदन शुरू, पात्रता, दस्तावेज, Last Date - PM Scholarship Scheme

Mukhyamantri Digital Shiksha Yojana 2026 Eligibility (पात्रता)

इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्र को निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • छात्र दिल्ली का निवासी होना चाहिए

  • CBSE बोर्ड से कक्षा 10वीं की परीक्षा दी हो

  • टॉप 1200 छात्रों की मेरिट लिस्ट में नाम होना जरूरी

  • छात्र रेगुलर स्कूल से पढ़ाई कर रहा हो

  • ओपन स्कूल या पत्राचार से पढ़ाई करने वाले छात्र पात्र नहीं होंगे

  • 10वीं पास करने के बाद 11वीं कक्षा में प्रवेश लेना अनिवार्य

Mukhyamantri Digital Shiksha Yojana 2026 Documents (जरूरी दस्तावेज)

हालांकि आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन संभावित रूप से ये दस्तावेज मांगे जा सकते हैं:

  • CBSE कक्षा 10वीं की मार्कशीट

  • आधार कार्ड

  • दिल्ली का निवास प्रमाण पत्र

  • स्कूल का प्रमाण पत्र

  • 11वीं में एडमिशन से जुड़ा दस्तावेज

संभावना है कि दिल्ली सरकार खुद ही टॉप-1200 छात्रों की सूची निकालकर उन्हें सूचित कर दे.

Delhi Credit Guarantee Scheme 2026 Apply Online – दिल्ली क्रेडिट गारंटी स्कीम 2026 क्या है? बिना सिक्योरिटी मिलेगा 10 करोड़ का लोन

Delhi Credit Guarantee Scheme 2026 Apply Online – दिल्ली क्रेडिट गारंटी स्कीम 2026 क्या है? बिना सिक्योरिटी मिलेगा 10 करोड़ का लोन

Mukhyamantri Digital Shiksha Yojana 2026 Online Apply

अभी तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है. शिक्षा विभाग की ओर से जल्द ही:

  • आवेदन प्रक्रिया

  • चयन प्रक्रिया

  • आधिकारिक वेबसाइट

से जुड़ी जानकारी अलग से जारी की जाएगी.

🔔 जरूरी बात

अगर आप सीबीएसई 10वीं की टॉप-1200 लिस्ट में जगह बना लेते हैं, तो आपको i7 लैपटॉप मिलना लगभग तय माना जा रहा है.