10वीं पास करने वाले छात्रों को मिलेगा फ्री लैपटॉप, जाने कैसे और कहाँ मिलेगा – 10th Pass Free Laptop Yojana

by: Lalchand » Published: 2026-01-22

10th Pass Free Free Laptop Yojana 2026: दिल्ली सरकार ने छात्रों के लिए इस वर्ष के बजट में एक बड़ी घोषणा की है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी दी है कि 10वीं कक्षा में अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप दिए जाएंगे. इसके लिए सरकार ने 7.5 करोड़ रुपये का बजट पास किया है, जिससे छात्रों को आगे की पढ़ाई में सहायता मिलेगी.

10th Pass Free Laptop Yojana

यह योजना उन छात्रों के लिए है जो 10वीं में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे. टॉप 1200 छात्रों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा. जैसे ही ये छात्र 11वीं कक्षा में दाखिला लेंगे, उन्हें लैपटॉप प्रदान कर दिया जाएगा. इसका मतलब है कि मेहनत 10वीं में करनी होगी, ताकि छात्र टॉप 1200 की सूची में शामिल हो सकें.

10th Pass Free Laptop Yojana 2026

10th Pass Free Laptop Yojana को 2025-26 के बजट के तहत लागू की जाएगी, जो 1 अप्रैल से प्रभावी होगी. यानी इस वर्ष 9वीं से 10वीं में पहुंचे छात्र, अगर अच्छे नंबर लाते हैं, तो उन्हें फ्री लैपटॉप मिलेगा. इससे छात्रों में पढ़ाई को लेकर उत्साह काफी बढ़ गया है.

हालांकि जो छात्र इस साल 10वीं पास कर चुके हैं, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. लेकिन उनके लिए मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना जैसी अन्य योजनाएं उपलब्ध हैं, जिसमें 10वीं में 50% अंक लाने पर 5000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि मिलती है. इसके लिए कुछ पात्रता शर्तें लागू होती हैं.

Pm Scholarship Yojana Online Form 2026 - पीएम स्कॉलरशिप योजना के फॉर्म शुरू, यहाँ से करें आवेदन

Pm Scholarship Yojana Online Form 2026 - पीएम स्कॉलरशिप योजना के फॉर्म शुरू, यहाँ से करें आवेदन

NSP Scholarship Yojana 2026: पाएं ₹75,000 तक की स्कॉलरशिप, Last Date जल्द! ऐसे करें आवेदन

NSP Scholarship Yojana 2026: पाएं ₹75,000 तक की स्कॉलरशिप, Last Date जल्द! ऐसे करें आवेदन

इसके अलावा, जो छात्र 10वीं के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, उनके लिए ‘जय भीम प्रतिभा विकास योजना’ के तहत मुफ्त कोचिंग की सुविधा भी उपलब्ध है. सरकार ने सभी वर्गों के छात्रों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई हैं ताकि कोई भी छात्र शिक्षा से वंचित न रह जाए.

अब बात करें कि ये लैपटॉप कैसे मिलेंगे तो मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह मेरिट बेस्ड होगा. केवल CBSE बोर्ड की टॉप 1200 मेरिट लिस्ट में शामिल छात्रों को ही फ्री लैपटॉप मिलेगा. किसी प्रकार का आरक्षण या कोटा नहीं होगा. आवेदन की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी जल्द ही सरकार द्वारा जारी की जाएगी.

SC ST OBC Scholarship Online Apply 2026: छात्रों को ₹48,000 की स्कॉलरशिप मिलना शुरू, ऐसे करें अप्लाई

SC ST OBC Scholarship Online Apply 2026: छात्रों को ₹48,000 की स्कॉलरशिप मिलना शुरू, ऐसे करें अप्लाई

12वीं पास छात्राओं को मिलेंगे फ्री स्कूटी, यहाँ से भरें फॉर्म – Free Scooty Yojana Form 2026

12वीं पास छात्राओं को मिलेंगे फ्री स्कूटी, यहाँ से भरें फॉर्म – Free Scooty Yojana Form 2026

जैसे ही फ्री लैपटॉप योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होती है, हम आपको इसकी पूरी जानकारी यहां उपलब्ध कराएंगे. यदि आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे साथ जुड़े रहें, ताकि आपको हर अपडेट समय पर मिल सके.